पालिकाध्यक्ष जोशी ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण

खटीमा। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ विभिन्न वार्डों में चल रहे नालों के सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। नगर पालिका में लगभग 20 सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक वार्ड में बड़े नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बरसात से पूर्व सभी नालों की तली झाड़ सफाई करने की निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष नालों की सफाई न होने की वजह से शहर में डूब की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिसकी वजह से जनता का करोड़ों का नुकसान हुआ था। जोशी ने कहा कि बरसात से पूर्व सभी नालों की पूरी तरह सफाई कराई जाएगी ताकि शहर में पानी भरने से डूब की स्थिति न उत्पन्न हो। साथ ही उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि का मेला शुरू हो गया है व रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है इसलिए धार्मिक महत्व वाले महीने में नगर पालिका के साफ सफाई के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और सफाई कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री मनोज वाधवा, करमजीत सिंह चौहान, ईओ दीपक शुक्ला, करन यादव, कामिल खान, हरदेव सिंह, बिट्टू ग्रोवर, मनोज बत्रा, विवेक कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल तथा विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी