सुमित हत्याकांड में फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने कुर्की नोटिस किया चस्पा 

रुद्रपुर। पुलिस ने सुमित हत्याकांड में फरार अभियुक्त के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस कुर्की कार्रवाई करेगी। पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष रम्पुरा निवासी सुमित की हत्या कर शव को गाड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जबकि गोंविदा पुत्र सेवा सिंह निवासी नई बस्ती खानपुर बिलासपुर रामपुर फरार चल रहा है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि नामजद गोविंदा पुलिस से बचने को घटना के बाद से फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोविंदा के खिलाफ कोर्ट से 83 की कार्रवाई का नोटिस लिया। कोतवाल ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने फरार गोविंदा के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होती तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। टीम में महिला कांस्टेबल ममता आर्या समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी