सिडकुल में मासूम छात्र की हत्या,  सनसनी फैली  सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था छात्र

सिडकुल में मासूम छात्र की हत्या,  सनसनी फैली  सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था छात्र

मृतक के शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
रुद्रपुर।  छठी कक्षा के एक छात्र का सिडकुल क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। किशोर सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। दोपहर को संदिग्ध हालातों में उसका शव रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में बरामद हुआ । मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है, जिससे उसकी हत्या होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
 जानकारी के अनुसार वार्ड 4 आजाद नगर निवासी देवदत्त गंगवार का 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार ट्रांजिट कैंप स्थित गुरुकुल स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। बताया जाता है कि सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। दोपहर को किसी ने मृतक के बड़े भाई को फोन पर सूचित किया कि अंकित का शव सिडकुल क्षेत्र में रिद्धि सिद्धि फैक्ट्री के समीप झाड़ियों में मिला है। जिसके बाद मृतक के भाई ने पिता को फोन पर सूचना देकर मौके पर भेजा। मृतक के पिता ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। अंकित ने स्कूल ड्रेस पहनी हुई थी। उसके मुंह गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने अंकित की मौत को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करते हुए साक्ष्य भी जुटाये। मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा। फिलहाल पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता देव दत्त गंगवार सिडकुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत हैं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद