नौकरी दिलाने का वादा कर नाम करा ली शराब की दुकान

काशीपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के प्रमाणपत्रों पर अंग्रेजी शराब की दुकान ले ली।राजस्व जमा नहीं करने पर जब पीड़ित को नोटिस मिला तब उसे इस फर्जीवाड़े का पता चला। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जसपुर के गांव कासमपुर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी मुलाकात काशीपुर रेलवे स्टेशन रोड निवासी प्रतीक अग्रवाल से हुई।
प्रतीक ने उसकी नौकरी सिडकुल में लगाने की बात कहकर उसके फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र व योग्यता से संबंधी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति ले ली। एक जनवरी 2022 को आबकारी निरीक्षक काशीपुर उसके घर आए और एक नोटिस दिया। तब पता चला कि प्रतीक अग्रवाल ने उसके दस्तावेजों की छायाप्रति का दुरुपयोग करके महुआखेड़ा गंज में अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटन करा ली है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद