टूरिस्ट डस्टिनेशन बौर जलाशय के स्विमिंग पूल में बच्ची डूबी,मौत

दिनेशपुर। बुधवार को परिवार के साथ आई सात वर्ष की बच्ची टूरिस्ट डस्टिनेशन बौर जलाशय के रिसोर्ड में बने स्विमिंग पूल में डूब गई। बच्ची को परिजन अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहा चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं हाने की बात कही है।

टूरिस्ट डस्टिनेशन बौर जलाशय गूलरभोज की तलहटी में पर्यटन विभाग के बने रिसोर्ड में बने स्विमिंग पुल में एक परिवार नहाने आया था। स्विमिंग पुल के कर्मचारी रोहित ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे परिवार के साथ बच्ची नहाने गई थी। इसी बीच बच्ची के डूबने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन बच्ची को रुद्रपुर अस्पताल ले गए। रोहित ने बताया कि बच्ची की सांसे चल रही थी। यदि कोई तैरना नहीं जानता है तो उसे लाईफ जाकेट भी दी जाती है। इधर परिजनों ने स्विमिंग पूल की घोर लापरवाही के चलते बच्ची की डूबने की बात कही। दिनेशपुर वार्ड नं तीन निवासी मृतक बच्ची के पिता संजीव वाला ने कहा कि नियम और मानकों को ताक में रखकर चल रहे हैं वाटर पार्क। जिससे पार्क स्वामी तो मुनाफा कमा रहा है। लोगों की जानमाल के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। वही सूचना पर गूलरभोज चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक बच्ची को परिजन ले जा चुके थे। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। प्रभारी ने बताया कि बच्ची परिवार के साथ नहा रही थी। बच्ची को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए। जहा बच्ची की मौत की जानकारी मिली है।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान