खेड़ा में तड़तड़ाई गोलियां, युवक के हाथ पर लगी गोली  पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल

Spread the love

रुद्रपुर   बुधवार की रात्रि खेड़ा बस्ती में उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। जब हथियारबंद कुछ युवक ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में एक युवक  गोली लगने से घायल हो गया और आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड-17 खेड़ा बस्ती निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि 18 जून की रात्रि साढ़े 10 बजे घर के बाहर लड़ाई-झगड़े का शोर हो रहा था तो वह और उसके पिता मोहम्मद हारून घर के बाहर पीपल के पेड़ वाला चौराहे पर आए। देखा कि बस्ती का ही रहने वाला नंदन उर्फ चंदन यादव, ईजाज व रिजवी एक राय होकर अयान नाम के युवक को बेरहमी से पीट रहे थे। जब बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावर आवेश में आए और चंदन नाम के युवक ने दोनों आरोपियों के कहने पर पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

मोहम्मद इमरान ने बताया कि इस दौरान एक गोली उसके दाहिने हाथ पर लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज रतूड़ी, चौकी प्रभारी रंपुरा प्रदीप कुमार मय फोर्स के घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।     विगत देर रात्रि खेड़ा बस्ती में गोलीबारी की दुस्साहिक वारदात हुई है। जिसमें इमरान नाम के युवक को गोली भी लगी है। गोलीबारी पिस्टल से हुई है। जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज में भी हो रही है। ऐसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद पिस्टल लाइसेंसी थी या फिर अवैध असलहा यह देखा जा रहा है। इसके बाद ही आर्म्स एक्ट की कार्रवाई होगी।

-प्रशांत कुमार, सीओ, सदर

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार