डीएम भदौरिया ने खटीमा नामांकन स्थल का किया निरीक्षण नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के  निर्देश

खटीमा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को विकास खण्ड कार्यालय खटीमा स्थित नामांकन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आरओ, एआरओ से नामांकन व्यवस्थाओं व प्रक्रियाओं की जानकारी लेते हुए नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष व शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि नामांकन स्थल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें ताकि सभी प्रत्याशी आसानी व सुगमता से अपना  नामांकन  कर सकें व निर्वाचन में प्रतिभाग कर सके। उन्होंने नामांकन में सावधानी बरतने व प्रत्याशी द्वारा नामांकन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज, शपथ पत्र आदि संलग्न होने की भलीभांति जांच कर लें। उन्होने कहा कि आरओ व एआरओ निर्भीक होकर पारदर्शिता से नामांकन कार्य सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रकार की परेशानी, समस्या आती है तो तुरन्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम को अवगत करायें, समस्या का तुरन्त समाधान किया जायेगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से शतप्रतिशत मतदान की अपील की। निरीक्षण के दौरान आरओ विकास खण्ड खटीमा आनंद सिंह नेगी व एआरओ मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद