विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे पांच लाख खुद को वर्ल्ड कंपनी का बताया सीईओ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

 

रूद्रपुर:-खेड़ा बस्ती के एक युवक को विदेश में नौकरी दि दिलाने का झांसा देकर पांच लाख की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खेड़ा वार्ड-17 निवासी कामिल सुब्हानी ने बताया कि ग्राफिक डिजाईनिंग का कार्य करता है और मुख्य बाजार में कार्यालय खोलना चाहता था कि उसकी मुलाकात ब्रिटिश इंस्टीट्यूट के संचालित मुख्य बाजार निवासी नवीन त्यागी से हुई और समझौते के बाद वह प्रतिमाह चार हजार का किराया देता रहा और तीन लाख में ऑफिस तैयार कराया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी मुलाकात रंजीत सिंह से कराई। जो खुद को एक वर्ल्ड कंपनी का सीईओ बता रहा था। अभियुक्त ने बताया कि वह विदेशों में अच्छी पहचान है और विदेश में नौकरी भी दिलवा स क ता है। जिसकी एवज में पाच लाख की रकम अपने खाते में डलवा ली और जल्द ही वर्क वीजा बनाने का आश्वासन भी दिया। कुछ दिन बाद अचानक सभी फरार हो गए और संपर्क करना भी बंद कर दिया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद