बॉर्डर पर बेरहमी से पीट-पीट कर सूरज की निर्मम हत्या 8 जुलाई को किया था प्राण घातक हमला उपचार के दौरान मौत, यूपी पुलिस ने ली जानकारी

रुद्रपुर।  कोतवाली रुद्रपुर व थाना बिलासपुर के बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। 8 जुलाई को दिनदहाड़े सरेराह रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर बदमाशों ने बेकसूर युवक को इतना बेरहमी से पीट कि चार दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर यूपी पुलिस के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस रुद्रपुर आकर घटना की जानकारी ली और अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है।

बताते चलें कि 8 जुलाई की सुबह साढ़े 9 बजे भैंसिया ज्वालापुर बिलासपुर यूपी निवासी 28 वर्षीय युवक सूरज कुमार बिलासपुर से रुद्रपुर स्थित एक गैराज में ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। तभी रुद्रपुर व बिलासपुर बार्डर में घात लगाए बैठे छह से सात हमलावरों ने बाइक को रोका और लोहे की राड व लाठियों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। खून से लथपथ युवक को आनन फानन में रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चार दिन जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार सूरज कुमार ने शुक्रवार की रात्रि आठ बजे दम तोड़ दिया। सूचना मिलते कोतवाल मनोज रतूड़ी अस्पताल पहुंचे और हत्याकांड की जानकारी थाना बिलासपुर को दी। सूचना के आधार पर सीओ बिलासपुर रविंद्र प्रताप सिंह और थाना प्रभारी बलवंत सिंह भी रुद्रपुर पीएम हाउस पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद