युवक पर चाकू से हमला,करना चाहता था हत्या भागते वक्त कोतवाली पुलिस ने पकड़ा अभियुक्त के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एक ऐसी युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। जो युवक पर चाकू से हमला कर भागने की कोशिश कर रहा था। अभियुक्त का कहना था कि वह युवक की हत्या करना चाहता था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को कोतवाली दरोगा नवीन बुधानी व चंदन सिंह निजी वाहन ने गश्त कर रहे थे कि सूचना मिली कि एक युवक चाकू से हमला कर फरार हुआ है। पुलिस ने रामपुर हाईवे स्थित एक होटल के समीप चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। तो पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आयुष कुमार निवासी वार्ड-20 रंपुरा बताया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उस का विवेक नाम के युवक से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते वह उसकी हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद