खटीमा। पीएम पोषणा योजना के अंतर्गत एसएमएस न करने पर उप शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए। जिस पर शिक्षक संगठनों में आक्रोश रहा। इस दौरान शिक्षक उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना था कि इस दौरान शिक्षक मतदान प्रशिक्षण, मतदान कराने व मतगणना की व्यवस्था में रहे। जिसकी वजह से पीएम पोषण योजना के अंतर्गत एसएमएस नहीं कर पाए। बाद में हुए समझौते के तहत वेतन रोकने के आदेश को अंतिम चेतावनी एवं भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने के अनुरोध पर उप शिक्षा अधिकारी कुशवाहा ने वेतन बहाली के आदेश जारी कर दिए। उप शिक्षा अधिकारी कुशवाहा ने बताया कि सरकार के नियमों का अनुपालन आवश्यक है। अवहेलना पर नियमानुसार कार्यवाही होगी । समझौते में शिक्षकों ने यह भी बताया कि दूर दराज के क्षेत्र के विद्यालयों में सिग्नल समस्या रहती है । ऐसी स्थिति में सहानुभूति पूर्वक विचार होना चाहिए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष कमान सिंह सामंत, महामंत्री छविराज कपालिया, रमेश जोशी बब्बी, नितिन चौहान, याकूब अली, रजनी गंगवार, लक्ष्मण नेगी, विमला बेलाल, रीता, दीपक, मोनिका सक्सेना, शांति, अर्जुन खोलिया, इरशाद हुसैन, राकेश राणा,टं भुवन उप्रेती, नवीन राना, रमेश रावत, दिनेश, भगवती, हरीश भट्ट , अफजल, भगवान चंद , रघुवर भाटिया, राजेंद्र पाठक आदि मौजूद थे।




