रुद्रपुर । सीमावर्ती यूपी बिलासपुर के कुछ गांवों में वर्ल्ड फ्लू की आहट होने के बाद जिलाधिकारी ने भी जनपद को अलर्ट करते हुए एक सप्ताह के मीट मछली और अंडे जैसे खाद य पदार्थ की आवाजाही पर रोक लगा दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट करते हुए सारी तैयारी करने का आदेश जारी किया है।
बताते चले कि पडोसी मुल्क यूपी के बिलासपुर स्थित कुछ गांवों में वर्ड फ्लू महामारी फैलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जनपद भी जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने अधीनस्थों को बेहद सावधानी बरतने का आदेश दिया और यूपी से उधमसिंह नगर में आने वाले कुक्कुट पक्षियों अंडे और कुक्कुट का मां आदि परिवहन वर्जित करते हुए एक सप्ताह के लिए प्रतिबंध लाने का आदेश दिया। साथ ही हिदायत दी कि आदेशों की अवहेलना किए जाने कठोर कार्रवाई का आदेश भी दिया। डीएम ने अधीनस्थों को आदेश का तत्काल पालन करने की हिदायत भी दी। बर्ड फ्लू महा मारी को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले के सभी स्वा स्थ्य केंद्रों पर महामारी से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूर्ण करने का आदेश दे दिया है। जिसके बाद सभी अस्पतालों में बर्ड फ्लू की दवाइयां और मरीजों को भर्ती के लिए पर्याप्त संख्या में बेड की व्यवस्था भी कर दी है। वर्ड फ्लू महामारी मृत मांस को कच्चा खाने या फिर उसके संपर्क में आने के बाद फैलने वाली एक बीमारी है। जिसके बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे कई लक्षण देखने को मिलते है और समय रहते हुए यदि उपचार नहीं करने पर जान जोखिम में भी पड़ सक ती है। बावजूद इसके सभी सरकारी अस्पतालों में दवा और बेड की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही लोगों को हाथ धोकर खाना खा ने और मांस को अच्छी तरह से पकाने के बाद ही सेवन किए जाने का आह्वान भी किया जा रहा है।
बर्ड फ्लू के सामान्य लक्षण:
1-बुखार: 100.4 एफ (38 डिग्री सेल्सियस) या इससे अधिक तापमान.
2-खांसी: सूखी खांसी या बलगम वाली खांसी.
3-गले में खराश: गले में दर्द या जलन.
4-मांसपेशियों में दर्द: शरीर में दर्द या अकड़न.
5-थकान: थकान या कमजोरी.
6-नाक बहना या भरी हुई नाक: नाक से पानी बहना या नाक बंद होना.
7-सिरदर्द: सिरदर्द.
8-आंखों में लाली या जलन: आंखों का लाल होना या खुजली होना
—————-
—




