थार लूट कांड में पकड़ा गया रजनीश अरोड़ा उर्फ सोनू

क्रिमिनल माइंड:-ऑटो डीलर्स है अभियुक्त रजनीश अरोड़ा शिकायतकर्ता भी करता है गाड़ियों का धंधा फोन आते ही बना डाली थी लूट कांड की योजना
रूद्रपुर।-थार लूट कांड में पकड़ा गया रजनीश अरोड़ा उर्फ सोनू अदातन क्रिमिनल है और ऑटो डीलर्स का धंधा करता है। यहीं कारण है कि जब शिकायतकर्ता मोहित ने थार गाड़ी से रूद्र पुर आने की सूचना दी। वैसे ही आपराधिक दिमाग में थार लूट कांड की योजना बना डाली।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मास्टरमाइंड रजनीश अरोड़ा उर्फ सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह ऑटो डीलर की आड में गाड़ी लूट कांड को अंजाम देता है और शिकायतकर्ता मोहित तोमर भी गाड़ी खरीदने व बेचने का धंधा करता है। तीन सितंबर को जैसे ही उसने फोन कर बताया कि वह दोस्त की थार गाड़ी लेकर रुद्रपुर आ रहा है। वैसे ही उसने  जग्गा प्रधान,वंश मखीजा और राधेश्याम पंडित के साथ मिलकर थार लूट की योजना बना डाली थी। बताया कि मोहित को घायल करने के बाद तीनों साथी थार लेकर लखनऊ हाईवे की ओर फरार हो गए थे और वह भी रुद्रपुर में छिपकर भागने की फिराक में था,लेकिन घटना पर त्वरित कार्रवाई होने के कारण साथियों को बरेली व शाहजहांपुर हाईवे स्थित पुआया पर गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा। पूछताछ में यह भी पता चला कि रजनीश का गिरोह संगठित अपराध करता है और साथियों के खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस ने आपराधिक इतिहास खंगालने शुरू कर दिया है।

रजनीश सहित सभी पर है कई मुकदमे
रूद्रपुर। थार लूटकांड का मास्टरमाइंड रजनीश अरोडा के खिलाफ रुद्रपुर में दो एनआई एक्ट व गदरपुर में 420 का एक मुकदमा पंजीकृत है। फरार वंश मखीजा के खिलाफ भी थाना ट्रांजिट कैंप में भी एक आर्म्स एक्ट व लूट का मुकदमा दर्ज है। तीसरे अ भियुक्त जग्गा प्रधान के खिलाफ भी दिनेशपुर थाने में हत्या के प्रयास का एक,गदरपुर थाने में 307 का एक और एक आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है,जबकि चौथे अभियुक्त राधेश्याम पंडित के आपराधिक इतिहास पुलिस खंगालने में जुट गई है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान