पति ने पत्नी पर तेज़ाब फेंका, महिला गंभीर रूप से झुलसी**

Spread the love

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। थाना रुद्रपुर क्षेत्र के खेड़ा निवासी शावेज़ खान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी  शाजिया उर्फ़ तसलीम  पर तेज़ाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, शाजिया उर्फ़ तसलीम की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व शावेज़ खान पुत्र फ़रमूद खान निवासी खेड़ा, थाना रुद्रपुर से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही शावेज़ खान पत्नी के साथ गाली-गलौच व मारपीट करता था।

लगभग 5–6 वर्ष पूर्व उसका दूसरी महिला से अवैध सम्बन्ध हो गया था, जिसके चलते दम्पत्ति के बीच विवाद बढ़ता चला गया। परिजनों का कहना है कि पिछले दो माह से शावेज़ पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

परिवार के अनुसार, 9 सितम्बर 2025 को शावेज़ ने पहले पत्नी को तेज़ाब पिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने तेज़ाब उस पर डाल दिया और उसे जलाने के लिए माचिस लेने गया। किसी तरह पीड़िता घर से बाहर निकल कर बची। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गई है।

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार