लाठियों से पीटकर रुद्रपुर के ड्राइवर की हत्या -थाना बिलासपुर यूपी इलाके की है घटना -एक युवक घायल,जांच में जुटी पुलिस

रूद्रपुर। कोतवाली इलाके की रेशम बाड़ी के रहने वाले एक ड्राइवर की यूपी बिलासपुर में लाठियों से बेरहमी से पीटकर निर्मम हत्या कर डाली,जबकि उसके साथी को घायल कर दिया। आन न फानन में घायल को रुद्रपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बिलासपुर और रुद्रपुर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रेशमबाड़ी निवासी 35 वर्षीय जहांगीर अप नी दो बेटियां व एक बेटे के साथ रहता था और ट्रैक्टर चलाकर अप ना गुजर बसर करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को किसी परिचित का फोन आया। तो जहांगीर अपने दोस्त हरी श चौहान के साथ कोतवाली रामपुर बिलासपुर के गांव खानपु र चला गया। कुछ ही घंटों बाद सूचना मिलती है कि जहांगीर व उसके दोस्त हरीश खून से लथपथ बिलासपुर सड़क पर पड़ा हु आ है। सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में घटनास्थल पहुं ची और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने जहांगीर को मृत घोषित कर दिया,जबकि हरीश की हालत नाजुक बताते हुए उपचार शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज रतूडी भी मौके पर पहुंचे,तो पता चला कि घटनास्थल यू पी का है। जिस पर बिलासपुर पुलिस को सूचना दी गई और यू पी पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस रुद्रपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को लाठी-लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया था। जिससे उसकी मौत हुई। बिलासपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी