पूर्व विधायक के बेटे से शेयर मार्केट में ठगी

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी को एक दंपत्ति ने 20 प्रतिशत मासिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर   केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  आमिर अंसारी ने बताया कि मार्च-अप्रैल 2025 में आरोपी अमित कुमार गौतम निवासी ग्राम खेड़की थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर और उनकी पत्नी वंदना उनके कार्यालय आए थे। दोनों ने खुद को शेयर मार्केट में निवेश विशेषज्ञ बताते हुए कहा कि उनकी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसका मुख्यालय सराय रोज ज्वालापुर हरिद्वार में है।

आरोपी दंपत्ति लग्जरी कारों में घूमते थे और महंगे तोहफे देकर निवेशकों को प्रभावित करते थे। उन्होंने 20 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झांसा देकर आमिर अंसारी और उनके दो साथियों से लाखों रुपये निवेश के नाम पर ले लिए। जब आमिर अंसारी और उनके साथियों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद पीड़ित ने थाना मंगलौर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों आरोपियों के ठिकानों के साथ-साथ उनके कथित निवेश नेटवर्क की भी छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी की गई हो सकती है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी