काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण पर छिड़ी जंग मेयर-विधायक के बयान पर हुआ पलटवार बोले चौधरी जनता को कर रहे नेता भ्रमित

रूद्रपुर- पिछले कुछ दिनों से काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण एवं ध्वस्तीकरण को लेकर जहां मेयर और विधायक आमने-साम ने हो चुके है और दोनों ही नेताओं के बयानबाजी पर पलटवार करते हुए प्रज्ञा द औथ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं याचिकाकर्ता ने कहा कि सत्ताधारी नेता महज दुकानदारों को झूठा दिलासा देकर भ्रमित कर रहे है।
बताते चले कि जहां एक ओर मेयर विकास शर्मा ने 10 से 12 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने का दावा करते हुए काशीपुर बाईपास मार्ग के कब्जाधारियों पर कार्रवाई का दावा कर रहे है। वहीं मंगलवार को विधायक शिव अरोरा ने सोशल मीडिया पर एक बयान दिया था कि शासन-प्रशासन के साथ बैठक के बाद अब काशीपुर बाईपास मार्ग का ध्वस्तीकरण एवं चौड़ीकरण महज 60 फीट के दायरे में होगा । बस क्या था इस बयान के बाद याचिका कर्ता एवं प्रज्ञा द औथ फाउंडेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी खुद ही मैदान में उतर पड़े और बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार विधायक हो या फिर मेय र बयानबाजी कर कब्जा धारकों के हितैषी बनने का नाटक कर रहे है और हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर कब्जा धारक दुकानदारों को भ्रमित करने पर तुले है,जबकि वास्तविकता यह है कि हाई कोर्ट में दायर याचिका में काशीपुर बाईपास मार्ग के दोनों ओर 75-75 फिट के दायरे तक अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएंगा। यदि ऐसा नहीं होता है,तो जल्द ही शासन प्रशासन की मनमानी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाकर हाईवे एवं अतिक्रमण के आदेशों की कॉपी हाई कोर्ट को मुहैया कराएंगे। बताया कि फाउंडेशन ने शहर के आठ स्थानों को चिन्हित किया किया है। जिसकी वजह से आम जनता को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि सरकार की सड़क जनता को समर्पित होगी। दुकानदारों का कब्जा बिल्कुल अवैध है और नेता महज भ्रामक प्रचार कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। चाहे मेयर हो या फिर विधायक द्वारा दिया गया बयान। उन्होंने जद में आए दुकानदारों को 75 फीट ही अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी