डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा रुद्रपुर का सरकारी अस्पताल

रुद्रपुर। जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल खुद बीमार हाल में पहुंच गया है। उधम सिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय में 49 स्वीकृत पदों में से केवल 18 डॉक्टर ही तैनात हैं। डॉक्टरों की भारी कमी से इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को घंटों तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

कागजों में यह अस्पताल 125 बेड का बताया गया है, लेकिन हकीकत में यहां सुविधाओं का अभाव साफ झलकता है। अस्पताल में फिजिशियन, बाल रोग, चर्म रोग, मनोरोग और अन्य विशेषज्ञों के 31 पद खाली हैं। विशेषज्ञों की कमी के कारण अस्पताल में गंभीर मरीजों को अक्सर हल्द्वानी या बरेली जैसे बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर.के. सिन्हा का कहना है कि लगातार विभाग को पद रिक्तियों की जानकारी भेजी जा रही है, जल्द ही डॉक्टरों की तैनाती होने की उम्मीद है।

वहीं, इलाज कराने पहुंचे मरीज स्वर्ण सिंह का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर कम हैं, जिससे मरीजों को लंबे इंतजार के बाद इलाज मिल पाता है।

हर दिन करीब 700 मरीज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन सीमित डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी के चलते अधिकांश मरीज निराश होकर लौट जाते हैं।
जिले का यह मुख्य अस्पताल अब मरीजों के लिए इलाज का नहीं बल्कि “रेफर सेंटर” बनकर रह गया है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी