जोशीमठ से लेकर कर्णप्रयाग तक पहुंची दरारें

Spread the love

जोशीमठ। अभूतपूर्व आपदा के बीच एक और चिंतित करने वाली बात सामने आई है कि जोशीमठ जैसी दरारें कर्णप्रयाग तक पहुँच चुकी हैं। हाइवे कई जगह बैठा हुआ है तो वहीं कर्णप्रयाग के कुछ होटल और भवनों में भी दरारें देखने को मिल रही हैं। इधर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है और ऐसे भवनों का चिन्हीकरण किया जा रहा है।भू-धंसाव में ढहा मकान
जोशीमठ बचाओ एनटीपीसी हटाओ अभियान को लेकर स्थानीय निवासी पिछले 14 दिनों से तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं उनका कहना है कि धामी सरकार केवल गुमराह कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम पर उन लोगों का एक ही बयान है कि यह कोई दैवीय आपदा नहीं बल्कि मानव जनित आपदा है जो कि टीबीसी मशीन के फंसे होने , बेतरतीब निर्माण और हाइड्रो प्रोजेक्ट को लगाने से हुई है। उनका साफ कहना है सरकार समय रहते रोक लगा देती तो यह इस मुकाम तक नहीं पहुंचता।भू-धंसाव में दरकीं दीवारें
लगातार दरारें और मकान खिसकने की घटनाओं को देखते हुए फिलहाल सरकार ने हेलंग ,मारवाड़ी बायपास,चारधाम आल वेदर रोड और एनटीपीसी की परियोजना से संबंधित सभी कार्य रोक दिए गए हैं। इसके अलावा इन परियोजनाओं का विरोध भी लगातार किया जाता रहा है।भू-धंसाव
रविवार को पीएमओ ने इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली है जिसमें एनडीआरएफ भी शामिल रही। फिलहाल इस बैठक पर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होना बताया जा रहा है शीघ्र ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है।
60 परिवार विस्थापित किये जा चुके हैं, होटल,स्कूल में प्रभावित लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। यह संख्या अभी 500 से 600 के बीच जा सकती है। भूगर्भ वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के अनुसार आगे के कदम उठाए जाएंगे। एनटीपीसी की टीबीसी मशीन के टनल में फंसे होने जैसी कोई जानकारी मुझे नहीं है। स्थायी विस्थापन के लिए भूगर्भीय वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आने के बाद कुछ चिन्हित जगहों को राज्य सरकार के अनुसार आवंटित किया जा सकता है। वहीं प्रभावित परिवारों को छह माह तक चार हजार रुपये किराया देना राज्य सरकार की ओर से आदेशित हुआ है जिसकी सूची तैयार करवाई जा रही है। – हिमांशु खुराना, डीएम चमोली।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप