सूरज,रेशु, तबस्सुम और मेहर ने बढ़ाया रुद्रपुर एस. बी.एस पीजी कॉलेज का मान। चारों शोधार्थियो को कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में और राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति मिली पी. एच.डी. की उपाधि प्राप्त।

Spread the love

रुद्रपुर/नैनीताल, 4 नवम्बर — कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन ए.एन. सिंह हॉल, डी.एस.बी. परिसर नैनीताल में किया गया। इस अवसर पर पहली बार किसी राष्ट्रपति की विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपस्थिति दर्ज हुई। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस ऐतिहासिक अवसर की मुख्य अतिथि रहीं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की नींव होती है। इसलिए, शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की बुद्धि और कौशल का विकास करना ही नहीं, बल्कि उनके चरित्रक और नैतिक बल को सुदृढ़ करना होना भी है ।

इस समारोह में एस.बी.एस. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के चार शोधार्थियों को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।

डॉ. तबस्सुम नाज़ ने अर्थशास्त्र विषय में “Economic and Health Status of Labour in Urban Informal Sector of Uttar Pradesh (A Study of Brass Industry in Moradabad)” विषय पर शोधकार्य पूर्ण किया। इनकी शोध-निर्देशक डॉ. मनीषा तिवारी हैं, जो वर्तमान में निदेशालय उच्च शिक्षा, उत्तराखण्ड में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. सूरज कुमार पुत्र स्व:रामचंद्र और माता जानकी देवी ने भूगोल विषय में डॉ. कमला बोरा असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग, के निर्देशन में शोधकार्य “तराई- भाबर क्षेत्र के सूखी नदी बेसिन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भौगोलिक अध्ययन” विषय पर पूर्ण किया। मैं माता पिता व परिवार के साथ ही, इस सफर में साथ देने वाले सभी रिश्तेदारो और मित्रों की सरहाना की।

डॉ. रेशू पनेरू ने हिन्दी विषय में डॉ .शंभू दत्त पांडे “शैलेय” के निर्देशन में “समकालीन हिंदी कथाकार: एवं विद्रोह के प्रमुख आयाम” विषय पर अपना शोधकार्य पूर्ण किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता , गुरुजनों ,परिवार व साथी सहयोगियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया ।

डॉ. मेहर बानो ने हिन्दी विषय में डॉ. रूमा शाह के निर्देशन में शोधकार्य पूर्ण किया। उक्त पी एच डी की उपाधि शोधार्थियों को कुमायूं विश्वविद्यालय के बीस वें दीक्षांत समारोह में देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू उपस्थिति में प्रदान की गई है। चारों विद्यार्थियों के सफलता पर एस बी एस प्राचार्य कॉलेज और समस्त स्टाफ में खुशी की लहर है। साथ ही शोधर्थिओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    पिल्ला गैंग’ के दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार, किच्छा हत्याकांड के बाद UP भागने की फिराक में थे

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। किच्छा के चर्चित विक्रांत बागी हत्याकांड के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिल्ला गैंग’ के दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार, किच्छा हत्याकांड के बाद UP भागने की फिराक में थे

    पिल्ला गैंग’ के दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार, किच्छा हत्याकांड के बाद UP भागने की फिराक में थे

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम