सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2024 को आवास विकास निवासी राजकुमार सब्जी लेने मंडी गया था। वापस लौटते समय हाइवे पर अचानक साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और उनके जेब में रखे 35 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी थी। साथ ही तीन आरोपियों अफजाल, अमान और आकिब को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उनका चौथा साथी लाइन नंबर तीन बनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी आफताब पुत्र अफजल फरार हो गया था।

काफी प्रयास के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया तो एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि बीते दिनों पता चला कि आरोपित दिल्ली में है। इस पर बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री की अगुवाई में पुलिस टीम उसकी तलाश में दिल्ली पहुंची। जहां रविवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंच चुके हैं। सीएम धामी ने मंडलसेरा के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूकॉस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद…

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग