ट्रांजिट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड का शव लटका मिला, सुसाइड नोट पर सवाल

Spread the love

रुद्रपुर :-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक 25 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड का लटका हुआ शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रारंभिक पड़ताल में यह चर्चा सामने आई है कि घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में मृतक की राइटिंग नहीं है। बावजूद इसके पुलिस ने सुसाइड प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बासखेडा पीलीभीत का रहने वाला 25 वर्षीय रंजीत कुमार दो साल पहले ट्रांजिट कैंप स्थित किराए के मकान में रहता था और सिडकुल की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। सोमवार की दोपहर एक बजे पुलिस को सूचना मिलती है कि युवक का शव लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। तो मृतक के भाई अंगन लाल ने बताया कि रविवार की दोपहर एक बजे भाई रंजीत से बात हुई थी। तो उस वक्त ऐसा कुछ नहीं लगा कि भाई मानसिक अवसाद में है। वहीं घटनास्थल पर चर्चा यह है कि शव जमीन पर पड़ा हुआ था,तो कुछ लोग लटका हुआ शव देखने की बात कह रहे है, जबकि दरवाजा भी खुला हुआ था। भाई का यह भी कहना था कि घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में भाई रंजीत ने लिखा है कि वह खुदकुशी अपनी मर्जी से कर रहा है और खुदकुशी में किसी का कोई दोष नहीं है। पापा-मम्मी तुम खुश रहना। मृतक के भाई ने संदेह जताया कि सुसाइड नोट की राइटिंग उसके भाई की नहीं है। ऐसे में सुसाइड नहीं,बल्कि हत्या की प्रबल संभावना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड या फिर हत्या एंगल पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी