हत्या या हादसा:-सिडकुल ढाल में मिला पप्पू वर्मा का शव शरीर पर चोट के है कई द्यातक निशान फॉरेंसिक टीम ने किया मौका मुआयना

रुद्रपुर :-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का सिडकुल ढाल के समीप शव मिलने का मामला सामने  आया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चर्चा यह है कि व्यक्ति का रविवार की देर रात्रि झगड़ा हुआ था और शरीर पर कई द्यातक चोटों के निशान भी है। इस के बाद पुलिस ने हत्या या फिर हादसा दिशा में अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल ढाल के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल के समीप पहुंचे और प्रारंभिक पड़ताल शुरू की। तो पता चला कि मृतक का नाम 40 वर्षीय पप्पू वर्मा है और यूपी के आबेडकर नगर का रहने वाला है। वर्तमान में पप्पू परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है और नशे का लती है,जबकि पत्नी सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। जांच यह बात भी सामने आई है कि नशे की हालत में युवक का र विवार की रात्रि सिडकुल ढाल के समीप ही झगडा हुआ और हाथापाई के बाद वह नीचे गिर गया,क्योंकि शरीर पर कई द्यातक चोटे भी लगी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी। टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद साक्ष्य जुटाए और यह जानने का प्रयास किया कि युवक की मौत मारपीट के कारण हुई है या फिर ठंड में पड़े रहने के कारण हुई है। जिसको लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर,थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक नशे का लती था और कोई नौकरी नहीं करता था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि युवक का झगड़ा हुआ था। झगड़ा किस से हुआ था। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक पुष्टि होगी। 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी