हत्या या हादसा? सिडकुल ढाल में मिला पप्पू वर्मा का शव

Spread the love

रुद्रपुर। -थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का सिडकुल ढाल के समीप शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चर्चा यह है कि व्यक्ति का रविवार की देर रात्रि झगड़ा हुआ था और शरीर पर कई द्यातक चोटों के निशान भी है। इस के बाद पुलिस ने हत्या या फिर हादसा दिशा में अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल ढाल के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल के समीप पहुंचे और प्रारंभिक पड़ताल शुरू की। तो पता चला कि मृतक का नाम 40 वर्षीय पप्पू वर्मा है और यूपी के आबेडकर नगर का रहने वाला है। वर्तमान में पप्पू परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है और नशे का लती है,जबकि पत्नी सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। जांच यह बात भी सामने आई है कि नशे की हालत में युवक का र विवार की रात्रि सिडकुल ढाल के समीप ही झगडा हुआ और हाथापाई के बाद वह नीचे गिर गया,क्योंकि शरीर पर कई द्यातक चोटे भी लगी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी। टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद साक्ष्य जुटाए और यह जानने का प्रयास किया कि युवक की मौत मारपीट के कारण हुई है या फिर ठंड में पड़े रहने के कारण हुई है। जिसको लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर,थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक नशे का लती था और कोई नौकरी नहीं करता था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि युवक का झगड़ा हुआ था। झगड़ा किस से हुआ था। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक पुष्टि होगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार