पत्नी से हुआ झगड़ा, फंदे पर झूल गया राजमिस्त्री कमरे में लटका मिला शव शव पोस्टमार्टम को भेजा

Spread the love

 रुद्रपुर  पत्नी के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से कांठ मुरादाबाद निवासी 30 वर्षीय आशु कुमार राजमिस्त्री का काम करता था और ट्रांजिट कैंप इलाके में परिवार के साथ रहता था। बताया कि रोजमर्रा की भांति सोमवार राजमिस्त्री आशु कुमार काम पर जा रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। जिससे खफा होकर राज मिस्त्री कमरे में चला गया।

काफी देर बाद भी कोई हलचल नहीं हुई तो पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो आशु फंदे पर लटका हुआ था। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाने के दरोगा महेश कांडपाल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रारंभिक पड़ताल में दंपति के बीच विवाद होने की चर्चा है। पुलिस ने सुसाइड किए जाने की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार