स्पा सेंटरों पर एचटीयू की बड़ी कार्रवाई, छह सीज, 50 हजार का कोर्ट चालान

Spread the love

रुद्रपुर-  शहर के बड़े शॉपिंग मॉल में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट ने छापा मार कर छह स्पा सेंटर को सीज कर दिया है, जबकि किशोर को शराब का सेवन करने पर जुर्माना भी डाला। यूनिट ने कोर्ट का चालान कर हिदायत दी कि यदि कोई भी नियमों के खिलाफ कारोबार का संचालन करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या ने सिडकुल पुलिस के साथ मिलकर थाना पंतनगर के मेट्रोपोलिस मॉल में छापामार कार्रवाई की। स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई के दौरान छह स्पा सेंटर बंद पड़े हुए थे, जबकि छह स्पा सेंटर संचालित पाए। जब पुलिस ने रजिस्ट्रर, सीसीटीवी कैमरे, मसाज कक्ष की जांच की तो कई खामियां पाई गई। जिस पर पुलिस ने छह स्पा सेंटर को सीज कर दिया।

इसके बाद एएचटीयू ने मॉल स्थित बार में छापा मारा। जहां एक किशोर को शराब का सेवन करता हुआ पाया गया। पूछे जाने पर पता चला कि बार संचालक द्वारा ही ऑर्डर के आधार पर शराब दी थी। जिस पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि छह स्पा सेंटर पहले से बंद थे और छह स्पा सेंटर के अलावा बार संचालित सहित बार संचालक के खिलाफ 50 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटा गया और छह स्पा सेंटर को सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि यूनिट का अभियान जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने पर कठोर कार्रवाई भी होगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये