भू-धंसाव के चलते रद्द हो सकते हैं औली में विंटर गेम्स

जोशीमठ। जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के चलते अगले महीने औली में होने वाले विंटर गेम्स रद्द हो सकते हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे का कहना है विभाग की एक टीम को जोशीमठ भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद शीतकालीन खेलों पर निर्णय लिया जाएगा। हालात को देखते हुए इस साल औली में होने वाले विंटर गेम्स के नहीं होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
बता दें कि औली में अगले महीने से प्रस्तावित खेलों के लिए पर्यटन और स्कीइंग फेडरेशन की ओर से तैयारी की जा रही है। दो से सात फरवरी तक नेशनल स्कीइंग गेम प्रस्तावित हैं। जबकि सात से नौ फरवरी तक इंटरनेशनल स्कीइंग गेम होने हैं।
जोशीमठ में भू-धंसाव और भूस्खलन को देखते हुए खेलों के आयोजन को लेकर संशय बना है। औली के लिए रोपवे भी बंद हो चुका है। हालांकि विभागीय सचिव सचिन कुर्वे का कहना है कि अभी खेलों के आयोजन की तैयारी जारी है। जोशीमठ आपदा को देखते हुए विभाग की एक टीम जोशीमठ गई है। जो विभाग को अपनी रिपोर्ट देगी, उसी के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद