श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने खोला मोर्चा,निकाला विरोध जुलूस चार श्रमिक कोड रद्द करने का उठाया मुद्दा श्रमिकों से हड़ताल जाने का किया आह्वान

Spread the love

रुद्रपुर :-भारत सरकार द्वारा चार श्रम संहिताओं को लागू करने के खिलाफ श्रमिक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विरोध जुलूस निकाला गया। जो शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ गांधी पार्क पर आकर समाप्त हुआ। श्रमिक नेताओं ने आह्वान किया कि सरकार का यह निर्णय श्रमिकों को गुलामी की ओर अग्रसर करता है। जिसका श्रमिक हड़ताल कर विरोध करें। तभी सरकार संहिता को रद्द कर सकती है। विरोध जुलूस में कई श्रमिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया।

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू चार श्रम संहिता मजदूर वर्ग को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने वाला कानून है। जिसके बाद मजदूरों को कब वेतनमान पर ज्यादा घंटे काम करना पडेगा। इसके अलावा उद्योगों में स्थाई होने के नियम को समाप्त करके फिक्स्ड टर्म एम्लॉयमेंट का नियम लागू कर दिया है। लोकतांत्रिक देश में मजदूर संघर्ष नहीं कर स कता है। केंद्र सरकार ने ट्रेड यूनियनों को नियंत्रित करने और श्रमिकों को कमजोर करते हुए चार श्रम संहिता लागू की है। जिसके बाद नोटिफाइड लेबर कोड, ड्राफ्ट नियम, सामूहिक सौदेबाजी को खत्म करने, हड़ताल का अधिकार छीनने, लगभग 70 प्रतिशत फैक्ट्रियों को लेबर कानून के दायरे, रेगुलेशन और मालिकों की जिम्मेदारियों से बाहर करने, मजदूरों को मालिकों की दया पर छोड़ने, ज्यादातर मजदूरों को ऑक्यूपेशनल सेफ्टी और सोशल सिक्योरिटी की सुरक्षा से बाहर कर दिया है। उन्ळोंने श्रमिक संगठनों से फैक्ट्रियों में हडताल कर हक हकूक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर मोर्चा के महासचिव मुकुल कुमार, कैलाश भट्ट, ललित मटियाली, बल्ली सिंह चीमा, अवतार सिंह, सुरेन्द्र कुमार, शिवदेव सिंह, रविन्द्र कौर, जगतार सिंह बाजवा, गंगाधर नौटियाल, अनिता अन्ना, जगदेव सिंह, रीता कश्यप, ममता पानू  आदि मौजूद रहे। 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर । साढ़े चार साल के राजनीतिक पार्टी बनबास के बाद जैसे ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नई दिल्ली जाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जाकर कांग्रेस…

    नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – अभी हनी ट्रैप गिरोह का संचालन करने वाली नेहा गैंग की गिरफ्तारी करने के बाद मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब थाना ट्रांजिट कैंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

    कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

    नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

    नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

    सिंचाई विभाग की नाक के नीचे सरकारी नहर पर अवैध कब्जा, श्याम सिंह राठौड़ ने मुख्य अभियंता से की शिकायत

    सिंचाई विभाग की नाक के नीचे सरकारी नहर पर अवैध कब्जा, श्याम सिंह राठौड़ ने मुख्य अभियंता से की शिकायत

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा