जिंदगी-मौत के बीच झुलता युवा व्यापारी ध्रुव गुड़गांव स्थित हायर सेंटर ने किया इंकार तो कांप उठी मां का ममता,रुद्रपुर कराया भर्ती

Spread the love

संवाददाता,रुद्रपुर। जहां एक ओर युवा व्यापारी घायल प्रकरण में पुलिस की तफ्तीश जारी है। वहीं जिंदगी -मौत के बीच झूलता युवा व्यापारी को गुड़गांव हायर सेंटर से इंकार कर दिया गया है। बावजूद इसके एक मां की ममता उस वक्त कांप उठी। जब डॉक्टरों ने बताया कि युवा व्यापारी में कोई हल चल नहीं है। जिसके बाद इकलौते बेटे को बचाने की उम्मीद में घायल व्यापारी को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक मां की ममता उस वक्त कांप उठी। ज ब इकलौते बेटे को नामचीन अस्पताल ने भी रेफर कर दिया।

बताते चले कि गुरुवार की रात्रि दस बजे के करीब सिविल लाइंस स्थित किकस विला शू शोरुम के स्वामी 25 वर्षीय ध्रुव चावला का खून से लथपथ पड़ा मिला था। व्यापारी के सिर पर 0.32 बोर की गोली लगी हुई थी और घटनास्थल दुकान के अंदर अवैध पिस्टल व चार जिंदा कारतूस भी पडे हुए थे। घायल व्यापारी को आनन फानन में शहर के कई अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गु ड गांव मैक्स अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 24 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी जब व्यापारी में कोई उम्मीद अनुसार प्रतिक्रिया नहीं हुई। तो हायर सेंटर ने भी उपचार से इंकार कर दिया। बस क्या अपने इकलौते बेटे को जिंदा रखने की उम्मीद रखने वाले मां एकता चावला ने हिम्मत नहीं हारी और बेटे को रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि इकलौती बहन का इकलौता भाई होने के कारण जैसे ही डॉक्टर बाहर आते है। वैसे ही मां की ममता कांप उठती है। वहीं ध्रुव चावला भी पिछले चौबीस घंटे से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दुआओं को दौर जारी है। हर कोई ध्रुव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप