पांच  लाख की चरस के साथ तस्कर  गिरफ्तार  

Spread the love
किच्छा। थानाध्यक्ष पुलभट्टा पुलिस ने पांच लाख रुपए की चरस के साथ एक तस्कर गुर्गे को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य चरस तस्कर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने चरस तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है गिरफ्तार किए गए तस्कर को न्यायालय भेजा गया है।
थाना पुल भट्टा में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट अपने सहयोगियों एसआई कीर्ति भट्ट आदि के साथ दौरान चेकिंग में मशगूल थे कि  रेलवे क्रॉसिग के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध होने के आधार पर पकड़ा लिया। तलाशी लिए जाने पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पास से 01.017 किलो ग्राम अवैध चरस तथा आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपए कीमत बताई जा रही है।पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए तस्कर ने अपना नाम लवप्रीत पुत्र कैलाश चंद्र निवासी रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर 6 थाना किच्छा उधम सिंहनगर बताया तथा बरामद चरस को हरि शंकर उर्फ लाला पुत्र गोपाल निवासी रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 किच्छा उधमसिंहनगर के पास से लाया स्वीकार किया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि हरिशंकर उर्फ लाला किच्छा क्षेत्र में विगत 2 वर्षों से चरस का कारोबार करता है वह लाल कुआं और बिंदुखट्टा क्षेत्र से चरस लाकर फुटकर में रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा बहेडी बरेली क्षेत्र में बेचता है हरि शंकर उर्फ लाला ने मेरी तरह ही तीन चार और लड़के चरस बेचने के लिए रखे हुए हैं। तथा चरस तस्करी से किच्छा वार्ड नंबर 06 में दो मकान बनाए हैं। पुलिस टीम ने हरि शंकर उर्फ लाला के घर पर दबिश दी तो पुलिस आने से पहले ही घर से फरार हो गया। पुलिस फरार हुए तस्कर की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा गिरफ्तार किए गए चरस तस्कर को न्यायालय भेजा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप