सामूहिक दुष्कर्म कांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी समेत तीन दबोचे गए

रुद्रपुर :-22 फरवरी को महिला के साथ हुए गैंगरेप की घिनौनी वारदात को पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने जहां देवर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चौथे अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। जिसके स्वस्थ होते ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

गुरुवार को गैगरेप कांड का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि भदईपुरा की रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 22 फरवरी की शाम नौ बजे वह अपने देवर के साथ सरस आजीविका मेला देखकर वापस लौट रही थी कि तभी दो बाइक पर सवार तीन युवक आते है और देवर को किनारे लेकर बातचीत करते है। थोडी देर बाद युवकों ने डरा धमकाकर उसे बाइक पर बैठाया और किच्छा बाईपास स्थित ठंडी सड़क के सूनसान इलाके ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक बलात्का र किया। पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज कर मैनुअल,सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक तफ्तीश शुरू की और पीड़िता के देवर की भूमिका संदेहस्पद माना। पूछताछ में पता चला कि गैंगरेप को अंजाम देने वाले आटा चक्की मोड खेड़ा बस्ती निवासी राजा रस्तोगी,विशाल कुमार उर्फ बिटटू निवासी भदईपुरा और अभय सक्सेना निवासी वार्ड-14 ने ही देवर करन सिंह के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस ने देवर को मुख्य साजिशकर्ता माना। बताया कि 25 फरवरी की शाम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल के समीप स्थित बाइक संख्या यूके 06 बीके 0587 पर सवार तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

 

खुलासे पर भी उठ रहे है सवाल

रुद्रपुर। 22 फरवरी की रात्रि को जिस प्रकार विवाहिता ने बाइक सवार तीन अभियुक्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था,लेकिन पुलिस ने खुलासे में यह नहीं बताया कि आखिरकार गैंगरेप की योजना सुनियोजित थी या फिर तत्काल देवर के परिचित दोस्तों ने योजना बनाई थी,जबकि विवाहिता बार-बार यह बयान दे रही थी कि गैंगरेप के तीनों अभियुक्तों ने करीब दस मिनट तक देवर से बातचीत की थी। बातचीत क्या थी। इसका खुलासा कोतवाली पुलिस ने नहीं किया। यहीं कारण है कि खुलासे पर सवाल उठ रहे है।

रुद्रपुर। विवाहिता को यह भी आरोप था कि जिस वक्त युवकों द्वारा उसे भयभीत कर ठंडी सडक ले गए थे। उस वक्त अभियुक्त देवर से बार-बार हजार रुपये देने। तो कभी दो हजार रुपये उधार करने की बात कह रहे थे। उन रुपयों का लेनदेन क्या था। क्या देवर ने युवाओं से भाभी के साथ गैंगरेप करने के लिए रुपये देने का सौदा किया। यह सवाल अभी अनसुलझे है। जिनका जिक्र खुलासे में नहीं किया गया। वहीं विवाहिता का कहना था कि उसके साथ घिनौनी घटना हुई है और पुलिस को हर सवाल का जवाब भी देना चाहिए। 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी