हर गरीब को मिले केंद्र-राज्य की योजनाओं का लाभः विधायक

हर गरीब को मिले केंद्र-राज्य की योजनाओं का लाभः विधायक
ब्लॉक सभगार बीडीसी की बोर्ड बैठक में बोले विधायक शिव अरोरा
रुद्रपुर। ब्लॉक सभगार में आयोजित विकास खण्ड  रुद्रपुर की बोर्ड बैठक में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा हुए शामिल। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख   ममता जल्होत्र ,  खण्ड विकास अधिकारी आईएएस प्रशिक्षु अनामिका द्वारा  स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायक शिव अरोरा का बोर्ड में आने पर स्वागत किया गया।
विधायक शिव अरोरा ने बोर्ड बैठक में आए बीडीसी, प्रधान को सम्बोधित करते हुए कहा निश्चित रूप से आप सभी विकास कार्याे को नीचे तक ले जाने हेतु महत्वपूर्ण कड़ी हो और केंद्र एव राज्य सरकार की हर योजना दूर दराज तक गांव क्षेत्र में गरीब तक पहुंचे उसके लिए हमारे बीडीसी ओर जिला पंचायत सदस्य प्रधान का उन योजनाओं के प्रति जगरूक होना जरूरी है। विधायक ने कहा भारत के लोकतंत्र में देश के प्रधानमंत्री से लेकर एक गांव के प्रधान तक कि भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हमारी पंचायते मजबूत हो हर गांव विकास के कार्याे में आगे रहे और निश्चित रूप से गांव मजबूत होगा तो देश स्वयं ही मजबूती से आगे बढे़गा। बैठक में राशन वितरण को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर विधायक ने कहा उनके द्वारा हाल ही में कुछ दिनों पहले खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक ली गई थी, जिनमे राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शिता से गरीब का हक गरीब को मिले यह विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करने को कहा था । वहीं विधायक ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट कहा अन्य विभागों में जो भी केंद्र एव राज्य की योजना अस्तित्व में है, उसको पूरी निष्ठा से उन योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंचना अधिकारी सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान हरीश  खनवानी, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्र, गुरबाज सिंह व अन्य क्षेत्रें के प्रधान बीडीसी आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद