बाहरी असामाजिक तत्व फैला रहे है अराजकता:-एसईडब्लूएस  सिर्फ अफवाह के आधार पर भड़क रहे श्रमिक शासन-प्रशासन भी है वेतन वृद्धि पर गंभीर

रुद्रपुर- :-सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा ने कहा कि सिडकुल में बाहरी असामाजिक तत्व आकर वेतन वृद्धि के मुद्दे को लेकर श्रमिकों को भड़का रहे है और उद्योगों में अराजकता की स्थिति पैदा कर रहे है,क्योकि नोएडा भी बाहरी तत्वों को पुलिस ने चिह्नित किया था और कार्रवाई भी की। इसी प्रकार सिडकुल पुलिस ने भी बाहरी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर हिदायत देकर छोडा,जब कि वास्तविकता यह है कि कंपनी प्रबंधन भी श्रमिकों का हितैषी है और शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार काम करता है। वहीं श्रमिक भी मेहनतकश है और परिवार की जीविका चलाता है। ऐसे में श्रमिक समझदारी का परिचय देते हुए शांति का वातावरण बनाने में अहम योगदान दे।
प्रेस वार्ता करते हुए एसईडब्लूएस के अध्यक्ष सिन्हा ने बताया कि श्रमिकों की वेतन वृद्धि हो या फिर कल्याणी मुद्दे को लेकर सोसाइटी ने भी तीन मुददे उठाए थे। बताया कि फरवरी 2026 और मार्च 2026 का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता को श्रम विभाग द्वारा स्वीकृत प्रदान कर दी है। इसके अलावा लंबे समय से इंजीनियरिंग उद्योग के न्यूनतम वेतन को लेकर वेतन बोर्ड का गठन भी हो चुका है। साथ ही 26 अप्रैल 2026 को वेतन बोर्ड कमेटी की पहली मीटिंग में इंजीनियरिंग उद्योग में वेतन संशोधन की भी स्वीकृति मिल गई है। जिसको लेकर सीएम धामी,श्रम विभाग बधाई के पात्र है। यही भी बताया कि वर्तमान में उद्योगों में एलपीजी,पीएनजी और बिजली के बढ़े दामों के साथ उत्पादन कार्य करना पड़ रहा है। जिस कारण संचालन में काफी कठिनाई या भी आ रही है। सोसाइटी ने शासन से कुछ राहत देने का मुददा भी उठाया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी