रुद्रपुर। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और महंगाई रोकथाम नहीं होने पर सरकार विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने आगाह किया कि यदि सरकार ने पेट्रोल-डीजल व अन्य सामानों के बडे दाम कम नहीं किये। तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की और पुतला दहन कर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि बेहताशा बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जीवन प्रभावित हो चुका है। अभी खाद्य पदार्थों के दाम कम नहीं हुए थे। उस पर केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के अलावा कई खाद पदार्थों के दामों में वृद्धि कर दी। जिसके बाद गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है। गरीबों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। जहां एक ओर युवा रोजगार को भटक रहा है। महिला सुरक्षित नहीं है और नीट पेपर जैसे अहम पेपर लीक हो रहे है। उससे साफ है कि भाजपा की सरकार विफल हो चुकी है। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया। तो उग्र आंदोलन होगा।





