पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Spread the love

रुद्रपुर। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और महंगाई रोकथाम नहीं होने पर सरकार विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने आगाह किया कि यदि सरकार ने पेट्रोल-डीजल व अन्य सामानों के बडे दाम कम नहीं किये। तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल  कांग्रेस  जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी  की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की और पुतला दहन कर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि बेहताशा बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जीवन प्रभावित हो चुका है। अभी खाद्य पदार्थों के दाम कम नहीं हुए थे। उस पर केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के अलावा कई खाद पदार्थों के दामों में वृद्धि कर दी। जिसके बाद गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है। गरीबों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। जहां एक ओर युवा रोजगार को भटक रहा है। महिला सुरक्षित नहीं है और नीट पेपर जैसे अहम पेपर लीक हो रहे है। उससे साफ है कि भाजपा की सरकार विफल हो चुकी है। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया। तो उग्र आंदोलन होगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-शहर के मुख्य बाजार स्थित मटके वाली गली में हुई लाखों की चोरी प्रकरण का खुलासा नहीं होने पर व्यापारी नेता संजय जुनेजा के साथ पीड़ित दुकानदार…

    बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-आ गया मै,दुनियादारी छोड के,लेने आजा खाटू वाले रींगस के इस मोड पर जैसे श्याम भजनों पर हजारों श्याम प्रेमी झूमते रहे। मौका था श्री खाटू श्याम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

    चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

    बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    स्मार्ट मीटर तोड़ने और धमकाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    स्मार्ट मीटर तोड़ने और धमकाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

    पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

    मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, एसएसपी उधम सिंह नगर से मांगी रिपोर्ट

    मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, एसएसपी उधम सिंह नगर से मांगी रिपोर्ट

    UCC लागू होते ही हलाला पर पहली बड़ी कार्रवाई

    UCC लागू होते ही हलाला पर पहली बड़ी कार्रवाई