स्मार्ट मीटर तोड़ने और धमकाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर।-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में बिजली विभाग की टीम को धमकी देने और स्मार्ट मीटर तोड़ने पर एक महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और हाथापाई करने का मुकदमा दर्ज हो गया है।
जानकारी के अनुसार अवर अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि 16 मई को कार्यदायी संस्था मैसर्स अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के कर्मियों के साथ भारत सरकार के शासनादेश का पालन करते हुए स्मार्ट मीटर बदलने और स्मार्ट मीटर की जानकारी देने टीम गई थी। जैसे ही टीम ने जानकारी मांगी।तभी शारदा देवी निवासी वार्ड-सात विवेक नगर भड़क गई और महिला द्वारा इलाके में भ्रामक प्रचार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काम रुकवा दिया और भीड़ द्वारा कार्मिकों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला अभियुक्त द्वारा एक घर से डंडा निकालकर स्मार्ट मीटर को तोड़ना शुरू कर दिया और कर्मचारियों से हाथापाई का प्रयास भी किया,जबकि टीम महिला को लगातार समझाते हुए सरकारी काम में बाधा नहीं डालने का आग्रह करती है। बावजूद इसके महिला द्वारा माहौल खराब किया गया। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर महिला सहित अज्ञात महिला-पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस