आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिप  महापौर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बोले-मेधावी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजेगा नगर निगम

Spread the love

 रुद्रपुर : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए नगर निगम सभागार में भव्य प्रतिभा सम्मान आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर ने आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम की ओर से स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि निगम मेधावी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए भेजेगा।

मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान महापौर ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके भविष्य, शहर की व्यवस्थाओं और शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपने सुझाव रखे और शहर में डिजिटल लाइब्रेरी, कैरियर काउंसिलिंग सेंटर, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था और युवाओं के लिए अध्ययन सुविधाएं बढ़ाने के सुझाव दिए।

महापौर शर्मा ने बच्चों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि नगर निगम केवल सड़क, नाली और सफाई तक सीमित संस्था नहीं है, बल्कि शहर के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी नगर निगम की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नगर निगम की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बन सके। इसके साथ ही नगर निगम मेधावी विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित करेगा, जिससे बच्चों को नई तकनीक, संस्थानों और आधुनिक व्यवस्थाओं को करीब से देखने और सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी शवेद आलम, बरीत सिंह, पार्षद चिराग कालरा, रवि सिडाना, मानविंदर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानी   विशेष समिति की निगरानी में कुर्बानी की होगी वीडियोग्राफी खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर होगी सख्त कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर –  रुद्रपुर पहली बार बकरीद पर कुर्बानी की पूरी प्रक्रिया विशेष समिति की निगरानी और वीडियोग्राफी के दायरे में होगी। इसको लेकर महापौर विकास शर्मा के निर्देश…

    भारतीय मजदूर संघ के समर्थन में उतरे विधायक अरोरा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  सिडकुल स्थित टीवीएस श्रीचक्र कंपनी के गेट के बाहर भारतीय मजदूर संघ का झंडा स्थापित कर दिया गया है। इससे श्रमिकों के चेहरे पर खुशी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानी   विशेष समिति की निगरानी में कुर्बानी की होगी वीडियोग्राफी खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर होगी सख्त कार्रवाई

    बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानी   विशेष समिति की निगरानी में कुर्बानी की होगी वीडियोग्राफी  खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर होगी सख्त कार्रवाई

    आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिप  महापौर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बोले-मेधावी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजेगा नगर निगम

    आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिप  महापौर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित  बोले-मेधावी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजेगा नगर निगम

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    भारतीय मजदूर संघ के समर्थन में उतरे विधायक अरोरा

    भारतीय मजदूर संघ के समर्थन में उतरे विधायक अरोरा

    पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बदमाशों का आतंक: कार में तोड़फोड़, युवक घायल