बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानी   विशेष समिति की निगरानी में कुर्बानी की होगी वीडियोग्राफी खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

रुद्रपुर –  रुद्रपुर पहली बार बकरीद पर कुर्बानी की पूरी प्रक्रिया विशेष समिति की निगरानी और वीडियोग्राफी के दायरे में होगी। इसको लेकर महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर उत्तराखंड में पहली बार नगर निगम प्रशासन ने सख्त एक्शन प्लान लागू किया है। सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी, नालियों में खून बहाने और पशुओं के अवशेष खुले में फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यहां बता दें कि विगत दिवस विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर पशुबलि, सड़कों एवं नालियों में खून बहने और पशुओं के अवशेष खुले में फेंके जाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की थी। संगठनों ने कहा था कि ऐसे कृत्यों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और शहर की स्वच्छता और कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर विकास शर्मा ने तत्काल नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों एवं नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों का कठोरता से पालन कराया जाए।

महापौर शर्मा ने बकरीद को लेकर नगर निगम के नये आदेशों की जानकारी देते हुए बताया कि बकरीद के अवसर पर किसी भी खुले स्थान, सार्वजनिक सड़क, चौराहे अथवा पूजा स्थलों के सामने से गुजरने वाले मार्गों पर किसी भी प्रकार की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही गाय, बछड़ा अथवा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णतः निषिद्ध रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा  13 साल की नाबालिग को बनाए रखा बंधक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस के फूले हाथ-पांव

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर । राजस्थान की  13 वर्षीय नाबालिग के साथ 32 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला अभी देशभर में ठंडा भी नहीं हुआ था कि कोतवाली ट्रांजिट…

    धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-अयोध्या का राम मंदिर हो या फिर उत्तराखंड केकेदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में चढावा चोरी होने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय उपवास रखकर अपना रोष जताया और आरएसएस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा  13 साल की नाबालिग को बनाए रखा बंधक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस के फूले हाथ-पांव

    धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

    धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

    बेखौफ बाइक चोर, पुलिस महज मुकदमा दर्ज करने तक सीमित!

    बेखौफ बाइक चोर, पुलिस महज मुकदमा दर्ज करने तक सीमित!

    बारिश में टपकती छत, जर्जर दीवारें… आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी बनी खतरे का ठिकाना

    बारिश में टपकती छत, जर्जर दीवारें… आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी बनी खतरे का ठिकाना

    1100 मरीजों की ओपीडी,डॉक्टरों का टोटा,कैसा होगा इलाज  10 डॉक्टरों के तबादले के बाद बिगड़ने लगे हालात -राजकीय मेडिकल कॉलेज की चरमराई व्यवस्था