बिगवाड़ा मंडी के 150 थोक विक्रेताओं को राहत, व्यापार पूर्ववत जारी रहेगा

Spread the love

रुद्रपुर। बिगवाड़ा मंडी में पिछले करीब 20 वर्षों से फल एवं सब्जी का व्यापार कर रहे 150 से अधिक छोटे थोक विक्रेताओं को विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद बड़ी राहत मिली है। व्यापारियों की रोजी-रोटी पर मंडरा रहे संकट को लेकर विधायक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर सहायता की मांग की गई थी।

रविवार को विधायक शिव अरोरा स्वयं बिगवाड़ा मंडी पहुंचे और पैदल भ्रमण कर छोटे व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने फड़ लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने विधायक को बताया कि मंडी में वर्षों से चली आ रही व्यवस्था को यथावत रखा जाए ताकि उनके रोजगार पर कोई संकट न आए।

मौके पर विधायक शिव अरोरा ने मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू से दूरभाष पर वार्ता कर व्यापारियों की चिंता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ये सभी छोटे व्यापारी उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनकी रोजी-रोटी पर किसी प्रकार का संकट नहीं आना चाहिए। इस पर मंडी परिषद अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा, जिससे व्यापारियों को हटाया जाए या उनके रोजगार पर असर पड़े।

विधायक ने मंडी सचिव विश्व विजय से भी फोन पर बातचीत कर निर्देश दिए कि 150 से अधिक छोटे फल-सब्जी विक्रेताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पर मंडी सचिव ने स्पष्ट किया कि मंडी परिषद द्वारा वर्तमान व्यापारियों को हटाकर नए लोगों को बसाने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं लाया जा रहा है और सभी व्यापारी पूर्व की भांति अपना कारोबार करते रहेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the love  उधम सिंह नगर रुद्रपुर में मिलाद-उन्नबी जुलूस के दौरान एक मौलवी द्वारा दिये गये भड़काऊ बयान का मामला अभी गर्माया हुआ है ,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने…

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर पकड़ा चालक

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर:-राधा स्वामी सत्संग कार्यक्रम को देखते हुए जहां यातायात को डायवर्ट कर भारी वाहनों की नो एंट्री की गई है। वहीं नो इंट्री को तोडकर तेज रफ्तार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर पकड़ा चालक

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर  पकड़ा चालक

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, मुफ्ती मुजीब अहमद गिरफ्तार

    वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, मुफ्ती मुजीब अहमद गिरफ्तार

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो