चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

Spread the love

रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे है। सबसे पहले अल्मोड़ा में राहुल गांधी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके  बाद पार्टी के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बताया कि राष्ट्रीय नेता का यह दौरा प्रदेश में बदलाव लाएगा और भाजपा सरकार से छुटकारा दिलाएंगा।

 सिटी क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष गाबा ने बताया कि चार जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में जनसभा व रैली करेंगे। इसके बाद साढ़े तीन बजे पौड़ी प हुचेगे। जहां पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों व परिवार के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। पांच जून को देहरादून प्रस्थान करने के बाद विधायक,पूर्व विधायक के अलावा सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को मथन के साथ ठोस रणनीति तय होगी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि जिस प्रकार युवा नेता राहुल गांधी जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे है और मोदी सरकार की पोल खोल रहे है। उससे साफ है कि जल्द ही देश भाजपा मुक्त हो जाएंगी,क्योकि सत्ता के नेता ही भक्षक बन चुके है। महंगाई ने जीना दुर्भर कर दिया। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। युवाओं का भविष्य में अधर में लटका हुआ है और पूंजीपति देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे है। देश-प्रदेश में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और भाजपा सरकार देश-प्रदेश को डूबने में आमादा है। यहीं कारण है कि देश का युवा भडक चुका है और देश में बदलाव की लहर दौड रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ममता रानी,संदीप चीमा,इंद्र रोतेला,उमा सरकार, अर्जुन विश्वास,राहुल प्रजापति, हरी अधिकारी,नवीन खंतवाल,अबरार अंसारी,बाबू विश्वकर्मा,मोहन यद्वावास आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हरिद्वार से लौट रहा था परिवार घर पहुंचने से पहले ही काल ने छीन ली मां और होनहार बेटी की जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveजिस घर में कुछ दिन पहले बेटी की कामयाबी का जश्न मनाया जा रहा था, जिस पिता की आंखों में अपनी लाडली के सुनहरे भविष्य के सपने थे…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार से लौट रहा था परिवार घर पहुंचने से पहले ही काल ने छीन ली मां और होनहार बेटी की जिंदगी

    हरिद्वार से लौट रहा था परिवार घर पहुंचने से पहले ही काल ने छीन ली मां और होनहार बेटी की जिंदगी

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    साइबर क्राइम प्रहार करेगी एटी एनालाइजर हाईटेक मशीन साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन पहुंची मशीन एंटी एनालाइजर में कई आधुनिक खूबियां

    साइबर क्राइम प्रहार करेगी एटी एनालाइजर हाईटेक मशीन साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन पहुंची मशीन एंटी एनालाइजर में कई आधुनिक खूबियां

    जसपुर में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप  कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    जसपुर में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप  कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    वन और आबादी के लोगों को भी मिले मालिकाना हक: बेहड़

    वन और आबादी के लोगों को भी मिले मालिकाना हक: बेहड़

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*