रुद्रपुर :-कोतवाली की रम्पुरा बस्ती में उस वक्त पुलिस में हडकंप मच गया। जब मार्कशीट की तस्दीक करने गए पुलिसकर्मियों के साथ कुछ महिलाओं ने हाथापाई शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही की वर्दी फट गई,जबकि दूसरे सिपाही का मोबाइल तोड दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंची और दो महिलाओं व एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी,जबकि सिपाही का मेडिकल भी कराया गया।
रम्पुरा चौकी के दो सिपाही वार्ड-24 में एक छात्रा के मार्कशीट की तस्दीक करने वार्ड में स्थित जीएस पब्लिक स्कूल जाते है। तो पता चलता है कि विद्यालय में प्रधानाचार्य नहीं है और वह घर पर है। जब पुलिसकर्मी रम्पुरा बस्ती में ही रहने वाले प्रधानाचार्य के घर पहुंचे। तो वहां कुछ महिलाएं इकठ्ठा थी और प्रारंभिक तफ्तीश में पता चला कि दस्तावेज में मकान किराए पर दिखाया गया था,जबकि जमीनी हकीकत यह थी कि तस्दीक कर्ता का खुद का अपना मकान है। इसी बात को लेकर महिला और पुलिसकर्मियों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते महिलाओं ने एक सिपाही से हाथापाई शुरू कर दी और उस की वर्दी फाड डाली। यह देख दूसरे सिपाही ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू की। तो मोबाइल भी तोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रकाश सिंह दानू व रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार भारी फोर्स के मौके पर जाते है और लाठिया फटकार कर भीड़ को तितर बितर करते है। इस दौरान पुलिस ने संदेहस्पद दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और चोटिल सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है,जबकि पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। पुलिस से हाथापाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएंगा।




