तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

Spread the love

रुद्रपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी से जुड़े प्रमुख कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान महापौर शर्मा ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित और अपर सहायक अभियंता हरपाल सिंह से परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत देते हुए कहा कि यह परियोजना सीधे तौर पर हजारों लोगों के हितों से जुड़ी हुई है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि तीनपानी डैम लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। डैम के निकासी गेटों की क्षमता कम होने के कारण बरसात के दौरान पानी का दबाव बढ़ने पर जल निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पाती थी। परिणामस्वरूप बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की सड़कों, आवासीय कॉलोनियों और निचले क्षेत्रों में भर जाता था। इससे वार्ड नंबर एक सहित आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को हर वर्ष जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता था।

सीएम ने परियोजना को गंभीरता से लेते अपनी घोषणा में किया था शामिल

रुद्रपुर। महापौर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने जनहित को देखते हुए इस परियोजना को अपनी घोषणाओं में शामिल कर 1.84 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने डैम के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और विभागीय अधिकारी इसे समयबद्ध ढंग से पूरा करने में जुटे हैं।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    युवाओं पर लाठीचार्ज और बर्बरता पर भड़की कांग्रेस जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन का है मामला बोले कांग्रेसी,मोदी सरकार का पतन शुरू

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों पर लाठीचार्ज-बर्बरता और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ भी बर्बरता के खिलाफ जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा और नगर अध्यक्ष ममता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    युवाओं पर लाठीचार्ज और बर्बरता पर भड़की कांग्रेस जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन का है मामला बोले कांग्रेसी,मोदी सरकार का पतन शुरू

    कमीशन नहीं देने पर फाइव स्टार होटल के सामने धरना होटल कर्मी को दिलाया था किराए का मकान 14 हजार देनी थी कमीशन, व्यापारियों का हंगामा 

    हरिद्वार से लौट रहा था परिवार घर पहुंचने से पहले ही काल ने छीन ली मां और होनहार बेटी की जिंदगी

    हरिद्वार से लौट रहा था परिवार घर पहुंचने से पहले ही काल ने छीन ली मां और होनहार बेटी की जिंदगी

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    साइबर क्राइम प्रहार करेगी एटी एनालाइजर हाईटेक मशीन साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन पहुंची मशीन एंटी एनालाइजर में कई आधुनिक खूबियां

    साइबर क्राइम प्रहार करेगी एटी एनालाइजर हाईटेक मशीन साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन पहुंची मशीन एंटी एनालाइजर में कई आधुनिक खूबियां