नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

Spread the love

रुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली समुदाय को धरने को गलत ठहराया। जब बंगाली नेता सुब्रत विश्वास ने टैंट हटाने का कारण पूछा तो पुलिस के बीच नोकझोंक हुई और काफी जद्दोजहद के बाद धरना स्थल पर लगा टैंट हटाना पड़ा। इसके बाद बंगाली समुदाय ने गांधी पार्क में धरना देने का निर्णय लिया।

यहां बता दें कि पिछले 38 दिन से रोडवेज के समीप स्थित रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के नीचे टैंट लगाकर बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष सुब्रत विश्वास व बंगाली नेता लगातार धरना दे रहे थे। उनका मुद्दा था कि पिछले कई दशकों से बंगाली समुदाय अनदेखी का शिकार हो रहा है। बावजूद अभी तक समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिला, जबकि इंटरमीडिएट तक बंगाली विद्यार्थी को एससी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन नौकरियों में कोई आरक्षण नहीं मिलता।

सुबह 10 बजे बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली और आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत पुलिस कर्मियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सार्वजनिक मार्ग पर धरना स्थल बनाने पर ऐतराज जताया। उनका कहना था कि प्रशासन ने धरना स्थल गांधी पार्क को घोषित किया है। जिसको लेकर बंगाली नेता सुब्रत ने कहा कि धरना स्थल पर किसी भी प्रकार की अराजकता नहीं होती है और समाज शांतिपूर्वक ढंग से अपना मुद्दा उठा रहा है। आरोप था कि शासन-प्रशासन के इशारे पर पुलिस दबाव बनाकर बंगालियों के अधिकार का दमन कर रही है। काफी जद्दोजहद व नोकझोंक के बाद आखिरकार बंगाली नेताओं ने हामी भरी। बताया जा रहा है कि समुदाय के नेता गांधी पार्क में धरना देने की तैयारी कर रहे हैं।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    Spread the love

    Spread the love  रूद्रपुर – क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के जन्म दिन को रूद्रपुर के मुख्य बाजार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश…

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  कांवड़ यात्रा की पवित्रता एवं श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रुद्रपुर ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस की बिक्री और मांसाहारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म देर रात्रि मित्र के साथ आ रही थी युवती बदहवास थी हालत,अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप