गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

 

रुद्रपुर। :-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक गरीब पिता की इज्जत से खिलवाड़ किया और रिश्ता तय होने के बाद गरीब बेटी का मजाक भी उडाया। साथ ही धमकाया कि बारात तभी आएगी,जब दहेज की डिमांड पूरी होगी। काफी समझाने के बाद भी ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा। तो पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।

जानकारी के अनुसार त्रिलोकी राम निवासी ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है। बताया कि बातचीत के दौरान बिचौलिया सुभाष ने बताया कि उसकी भाभी का बेटा विवाह योग्य है और आपकी बेटी का रिश्ता बेहतर रहेगा। वर पक्ष से बातचीत के दौरान उनके द्वारा किसी भी प्रकार का दहेज नहीं लेने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके शादी की तिथि निर्धारित हुई और रस्म अदायगी के दौरान हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया। 21 अप्रैल 2026 को शादी की तिथि निर्धारित हुई और उसके द्वारा शादी की सारी तैयारी के साथ ही बुकिंग का भुगतान भी कर दिया। अचानक एक माह बाद अचानक बिचौलियां सुभाष,पनको देवी,वर दिनेश कुमार, उसका भाई मनोज कुमार,पिता कृष्ण,मां मीरा देवी आते है और ब्लैकमेल करते है कि बारात तभी आएगी। जब दहेज के तौर पर तीन तोला सोना,तीन लाख का घरेलु सामान,ढाई लाख रुपये नगद और बाइक दी जाएगी। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी नहीं मांने। बावजूद इसके पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की। तो पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म देर रात्रि मित्र के साथ आ रही थी युवती बदहवास थी हालत,अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप