सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

रूद्रपुर :-हमेशा चर्चाओं में रहने वाली काशीपुर हाईवे स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले परिवारों में उस वक्त हाहाकार मच गया। जब बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने पर कॉलोनी की बत्ती गुल हो गई और पानी की सप्लाई के साथ ही मुख्य मार्गो पर अंधेरा छा गया। यहां तक कि कई घरों की भी बिजली कट चुकी थी। स्थानीय बाशिंदे इसी उम्मीद के साथ धैर्य रखते रहे कि शायद कुछ देर में पानी-बिजली की सप्लाई हो जाएंगी,लेकिन रात्रि बारह बजे सब्र का बांध टूटा और स्थानीय बाशिंदे हाथों में मोबाइल की रोशनी चलाते हुए बिल्डर के घर को घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। आरोप था कि बिल्डर की क्रियाकलाप का ही परिणाम है कि बिजली-पानी का बिल बकाया है। जिसको लेकर बिल्डर व वाशिंदों में तीखी नोकझोंक भी हुई।

बताते चले कि काशीपुर हाईवे स्थित सामिया लेक सिटी आवासीय कॉलोनी है। जो कभी धोखाधडी में चर्चाओं में रही। तो कभी अपनी कार्यशैली के कारण विवादित रही। हुआ यूँ कि वर्तमान में कॉलोनी में करीब 800 परिवार रहते है और हर कोई 500 रुपये मैटिनेस चार्ज के साथ ही बिजली का बिल भी देते है,लेकिन गुरुवार की दोपहर को अचानक घरों का पानी बंद हो गया और वाशिंदे प्यास से तरसने लगे। समय बीतता गया कि शायद पानी की सप्लाई शीघ्र ही हो जाएगी और जैसे ही सूर्य अस्त हुआ कि कॉलोनी के मुख्य मार्गो पर अंधेरा पसरने लगा और कई घरों की लाइट भी कट गई। बस क्या था रात्रि बारह बजे के करीब लोग भड़क गए और हाथों में मोबाइल की रोशनी जलाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और बिल्डर आसिम मलिक के घर का घेराव कर डाला। हो हल्ला सुनकर बिल्डर बाहए और फिर तीखी नोकझोंक साथ ही आरोप-प्रत्योराव का दौर शुरू हो गया। काफी जद्दोजहद के बाद बिल्डर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जनरेटर चालू कर पानी की सप्लाई करने का प्रयास किया जाएंगा। इस मौके पर प्रधान मंदीप वर्मा,परवेज आलम,रवि वर्मा ,विकास कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

रुद्रपुर। प्रधान मंदीप वर्मा का कहना था कि उनकी ग्राम सभा में ही सामिया कॉलोनी आती है और वह भी कॉलोनी में ही रहते है। पानी सप्लाई या फिर बिजली आपूर्ति ठप लगातार जारी है। हालात यह हो चुके है कि कॉलोनी के मुख्य गेट पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है। सभी सीसीटीवी कैमरे खराब हो चुके है। रात्रि में परिसर में घूमना भी खतरे से खाली नहीं है,क्योंकि झाडियो में जहरीले सांप निकल रहे है। बावजूद इसके कई बार बिल्डर से मौखिक और लिखित अवगत कराया,लेकिन बिल्डर की मनमानी से हर कोई परेशान है। यहां तक कि बिल्डर ने कॉलोनी को सोसाइटी को सौपा तक नहीं

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों का  पुलिस बनकर पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मस्जिद/ईदगाह परिसर की कार्यकारिणी समिति…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी