विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर  :-गदरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   गदरपुर निवासी गुरबचन सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार स्थित ओवरसीज एजुकेशन नेटवर्क के नाम से कार्यालय है। कार्यालय स्वामी दीपक कुमार अरोरा विदेश भेजने का कारोबार करते है। अगस्त माह 2024 को कार्यालय स्वामी से संपर्क किया और बेटे हरविंदर सिंह को कनाडा भेजने की जानकारी मां गी। फाइल चार्ज सहित 16 लाख रुपये तय किये और 10 लाख रुपये देकर कार्रवाई आगे बढ़ाई,तो आरोपी ने यह बताया कि आवेदन निरस्त हो गया है और वह स्विट्जरलैंड का वीजा बनवा देगा। जिसका खर्च 18 लाख रुपये बताया। बातों पर विश्वास करते हुए 1.50 लाख रुपये दिये और पुन: फाइल निरस्त हो गई। बावजूद इसके आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह आस्ट्रेलिया या नीदरलैंड का वीजा के लिए फिर 4.50 लाख रुपये का भुगतान किया। आरोप था कि कबूतर बाज ने कई बार बहाना बनाकर 17 लाख रुपये हडप लिये और जब रकम वापस मांगी। तो आरोपी द्वारा धमकाया जाने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा