धामी कैबिनेट की आपातकालीन बैठक 13 जनवरी को

धामी कैबिनेट की आपातकालीन बैठक 13 जनवरी को
उत्तराखंड। जोशीमठ भू धसाव के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई हैl
उत्तराखंड सचिवालय में 13 जनवरी दोपहर 12:00 मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आपातकालीन कैबिनेट बैठक शुरू होगी ।  माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई इस आपातकालीन कैबिनेट बैठक में जोशीमठ भू धसाव और उसे प्रभावित लोगों को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैंl जोशीमठ आपदा में पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा राशि एवं अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर इमरजेंसी बैठक में फैसला होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में धारण क्षमता के आधार पर नए निर्माण करने को लेकर भी मिल सकती है मंजूरी। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जोशीमठ जैसे अन्य क्षेत्रों में बसे गांव और कस्बों का नए सिरे से सर्वे कराया जाने को लेकर भी निर्णय लिया जाना है । सरकार जोशीमठ के सभी प्रभावित परिवारों को किसी अन्य जगह पर पुनर्वास करने का रोड मैप बना चुकी है,लिहाजा पुनर्वास के प्रावधानों में भी कुछ बदलाव किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी इस बैठक में मुहर लग सकती हैl

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद