बाल श्रम:-दुर्गा फाइबर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज  16 नाबालिग बच्चों को किया था मुक्त बाल कल्याण समिति की तहरीर पर कार्रवाई

Spread the love

रुद्रपुर  -16 नाबालिग बच्चों से कठिन परिश्रम करना सिडकुल की एक फाइबर कंपनी को महंगा पड गया। छापामार कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया था और बाल कल्याण समिति के सदस्य ने सिडकुल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव तागरा ने बताया कि 21 जून को एक सूचना मिलती है कि सिडकुल स्थित दुर्गा फाइबर प्रोडक्ट लिमिटेड में नाबालिग बच्चों से बाल श्रम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही समिति,चाइल्ड हेल्प लाइन सुपरवाइजर गिरीश चंद्र, रोहित शर्मा,समाजसेवी रजनीश बत्रा,आईएसडी सदस्य उवैस खान,एनजीओ व पुलिस को साथ लेकर कंपनी में छापामार कार्रवाई की गई। पाया कि 16 नाबालिग बच्चों को कंपनी कर्मियों द्वारा बिल्डिंग की छत,भारी भरकम मशीनों के पीछे और थर्माकोल कट्टों के पीछे छिपा कर रखे हुए थे। जिससे साफ था कि कंपनी जबरन नाबालिग बच्चों से कठोर परिश्रम करवा रही थी। एक जुलाई को पांच नाबालिग बच्चों की काउंसलिंग और बयानो को दर्ज किया गया। इकबालिया बाल श्रमिकों ने बताया कि वास्तव में उनके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ और कंपनी कठोर परिश्रम भी करवाती थी। बयानों के आधार पर पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव तागरा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप