जसपुर में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप  कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Spread the love

जसपुर  क्षेत्र में एक युवक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों ने कुछ युवकों पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली जसपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

मोहल्ला जुलाहा निवासी बनारसी दास उर्फ पप्पू कारीगर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र पुष्पेंद्र चौहान उर्फ मन्नू को घटना से पहले कुछ युवकों द्वारा फोन पर गाली-गलौज की गई थी तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

 

परिजनों के अनुसार, 10 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे पुष्पेंद्र अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। आरोप है कि जसपुर रोड स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और इसके बाद पुष्पेंद्र के साथ मारपीट की। घटना में उसके साथ मौजूद युवक को भी चोटें आईं।

 

बताया गया कि आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए काशीपुर रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप