चिकित्सक से मुलाकात के नाम पर ठगी! कोतवाली इलाके में नए गिरोह की दस्तक

Spread the love

रुद्रपुर :- अभी तक तो साइबर ठग नये-नये हथकंडे अपनाकर साइबर ठगी को अंजाम देते है,लेकिन रुद्रपुर कोतवाली में एक नया ठग गिरोह सक्रिय होने का मामला सामने आया है। जहां रुद्रपुर के रहने वाले एक कारोबारी अपने बेटे का उपचार कराने हड्डी रोग विशेषज्ञ के हॉस्पिटल जाते है और एक कर्मी मिलता है। उसने सुझाव दिया कि डॉक्टर साहब से ऑनलाइन मुलाकात का आवेदन कर आसानी से मुलाकात हो सकती है। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया। वैसे ही खाते से 1.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

भल्ला मेडिकल वाली गली मुख्य बाजार निवासी कारोबारी सुनील गोयल 28 जुलाई की सुबह ग्यारह बजे नैनीताल हाईवे स्थित फुटेला हॉस्पिटल में अपने बेटे दिव्यांश गोयल का उपचार कराने के लिए जाते है। इसी दौरान एक युवक आता है और जो खुद को हॉस्पि टल का कर्मी बताता है और सुझाव देता है कि हॉस्पिटल की एक वेबसाइट है और आवेदन करने पर डॉ फुटेला से आसानी से मुलाकात हो सकती है। बस क्या था कि कारोबारी ने नंबर पर फोन किया,तो सर्वर डाउन बताकर एक लिंक भेज दिया गया। जैसे ही क्लिक किया,तो पहले दस-दस रुपये की निकासी हुई और उसके बाद दो खातों से 1.99 लाख का नगद आहरण हो गया। मैसेज आने पर ठगी का एहसास हुआ। बता दे कि नामी हॉस्पिटल के डॉक्टर से ऑनलाइन मुलाकात का झांसा देकर ठगी का यह मामला पहला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

रुद्रपुर। फुटेला हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रवि फुटेला ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत होने के बाद मामला संज्ञान में आया है,जबकि चिकित्सक मुलाकात के लिए हॉस्पिटल का नंबर है और ऑनलाइन वेबसाइट नहीं बनी है। यह भी पता चला कि सुझाव देना वाला ठग भी उनका कर्मी नहीं है। दावा किया कि शायद शहर में बडे-बडे हॉस्पिटल के ऑनलाइन मुलाकात आवेदन को हैक कर ठग गिरोह ने अपना नंबर डाल दिया हो। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे।

रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि साइबर क्राइम हो या फिर ठगी करने वाले गिरोह। हमेशा व्यक्ति की मजबूरी और धैर्यता के आधार पर ठगी को अंजाम देता है। ऐसे में व्यक्ति कोई भी आवेदन या फिर कोई भी काम करे। उसको धैर्यता और सुझाव के साथ करे। जरा सी चूक आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। सावधानी और सूझबूझ ही बेहतर समाधान है।
—————–


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveगदरपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक   समेत चार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजवीर…

    हैवानियत की हद पार, ब्लैकमेल कर सात साल तक किया शोषण

    Spread the love

    Spread the love सितारगंज ।   युवती को शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, लाखों रुपये ऐंठने और दो बार उसकी शादी तुड़वाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    हैवानियत की हद पार, ब्लैकमेल कर सात साल तक किया शोषण

    पिता की घिनौनी करतूत, नशे की हालत में बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

    निर्माणाधीन मकान में मिला शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक

    निर्माणाधीन मकान में मिला शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक

    75 शराब कारोबारियों से बकाया वसूलने में विभाग के सामने बड़ी चुनौती

    75 शराब कारोबारियों से बकाया वसूलने में विभाग के सामने बड़ी चुनौती

    रिहायशी क्षेत्र में घूमता नजर आया गुलदार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    रिहायशी क्षेत्र में घूमता नजर आया गुलदार, लोगों से सतर्क रहने की अपील